फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में मंगलवार शाम दोस्त के साथ रजवाहे में नहाने गया किशोर डूब गया। शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने किशोर को तलाश किया। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव मिला। देर शाम युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा शाहजहांपुर निवासी गुफरान (15) पुत्र जफर अंसारी सोमवार शाम दोस्तों के साथ शाहजहांपुर के महलवाला रोड स्थित रजवाहे पर नहाने गया था। नहाते समय वह डूबने लगा तो उसने शोर मचाया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। उन्होंने परिजनों को गुफरान के डूबने की सूचना दी। इसके बाद परिजन, सैकड़ों ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने किशोर को तलाश करना शुरू किया। घंटों के मशक्कत के बाद युवक का शव मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम किशोर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें