फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांड के विरोध में छात्र नेताओं ने निकाला केंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ कांड के विरोध में छात्र नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

मोदीनगर। अलीगढ़ कांड के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए रविवार शाम को नगर के छात्रों ने एक कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने एसएचओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग शासन तक पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

अलीगढ़ में ढाई वर्षीय मासूम के हुई दरिंदगी के विरोध मेें रविवार शाम को नगर के छात्रों ने हाइवे पर एक कैंडल मार्च निकाला। छात्रसंघ अध्यक्ष लवी चौधरी के नेतृत्व में छात्र कैंडल लेकर सड़क पर उतरे। मार्च मोदी डिग्री कॉलेज के परिसर से शुरू होकर रेलवे रोड स्थित शहीद मेजर आसाराम की प्रतिमा के सामने जाकर समाप्त हुआ। सभी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों के लिए फांसी की मंाग की। तत्पश्चात छात्रों ने थाने जाकर एसएचओ संजीव कुमार शर्मा को घटना के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोहित शर्मा, अनुज शर्मा, विराट सांगवान, सागर नेहरा, मृदुल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें