फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के इंजीनियर की गंगनहर में डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार दोपहर हरियाणा के इंजीनियर की गंगनहर में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इंजीनियर अपने जीजा व दो दोस्तों के साथ गंगनहर में नहा रहा था। पुलिस और गोताखोर इंजीनियर को गंगनहर में तलाश करने में लगे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में रेवाड़ी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र राजेश सहरावत किसी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उसके पिता राजेश सहरावत दिल्ली पुलिस में जीप के चालक हैं। इनका परिवार पीतमपुरा पुलिस लाइन दिल्ली में ही रहता है। 
विज्ञापन

रविवार को अजय अपने जीजा हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिसाए निवासी मनदीप पुत्र जगमिंद्र व अपने दो दोस्तों हरियाणा के ही रहने वाले अमित पुत्र कर्मवीर व तेजप्रताप पुत्र रविंद्र के साथ कार से हरियाणा से हरिद्वार जाने के लिए निकले। भीषण गरमी के कारण इन चारों ने कार को गंगनहर पर रोक लिया। कार को खड़ी करके चारों गंगनहर में नहाने लगे। 

बताया गया कि इंजीनियर अजय तैरना जानता था। वह गंगनहर में तैरता हुआ काफी दूर निकल गया था। ज्यादा तैरने से उसकी सांसें फूल गईं और वह देखते ही देखते पानी में समा गया। जीजा व उसके दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वह डूब चुका था।

दोस्तों ने मिलकर अजय को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा पुलिस बल के साथ गंगनहर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर गंगनहर में अजय को तलाश करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें