फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की पत्नी से दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर में डी ब्लॉक के पुल पर हुई वारदात
विज्ञापन

- ई-रिक्शा से मां और बेटी के साथ घर जा रही थी दरोगा की पत्नी
- पर्स लूट के दौरान ई-रिक्शा से गिरी, बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती गई
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में चेन और पर्स लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पॉश शास्त्रीनगर में बदमाशों ने दरोगा के परिवार से लूट कर ली। छीनाझपटी में दरोगा की पत्नी ई-रिक्शा से गिर गई। इसके बावजूद बदमाश बाज नहीं आए। करीब 500 मीटर तक दरोगा की पत्नी बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती चली गई। जिससे महिला का जबड़ा टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी खानापूर्ति कर लौट आई। दरोगा ने मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया है।
यह वारदात तेजगढ़ी पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर शास्त्रीनगर डी ब्लॉक ओवरब्रिज पर हुई है। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक-533 निवासी दरोगा दीपांशु गोविल विजिलेंस गाजियाबाद में तैनात हैं। दीपांशु की पत्नी जया गोविल छह साल की बेटी आध्या को लेकर मायके मयूर विहार शास्त्रीनगर गई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जया अपनी मां कुमुद और बेटी के साथ ई-रिक्शा से लौट रही थीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के पुल पर बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। बदमाशों ने जया से पर्स लूट लिया, जिसमें 45 सौ रुपये, मोबाइल और जरूरी कागज थे। इस दौरान बदमाशों ने दरोगा के परिवार को चिढ़ाते हुए धमकी भी दी। जया बदमाशों से भिड़ गईं और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस पर एक बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया। जया ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की बाजू पकड़ ली। जिस पर वह बदमाशों की बाइक के साथ करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गईं और उनके चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। बदमाश घटना के बाद फरार होने में कामयाब हो गए।
आसपास के लोग भड़के
इस वारदात को होता देख आसपास के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद मेडिकल थाने की फैंटम मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने की जहमत नहीं उठाई। घायल जया को तेजगढ़ी के पास शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आज होगा महिला का ऑपरेशन
इसकी जानकारी लगने पर दरोगा भी हॉस्पिटल पहुंच गए। डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. पीके महेश्वरी ने महिला का जबड़ा टूटना बताया। जिसका ऑपरेशन रविवार को होगा। वहीं, मेडिकल पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर केस तो दर्ज किया। लेकिन बदमाशों को ढूंढने की जहमत नहीं उठाईं। इसको लेकर दरोगा के परिवार में गुस्सा है। पुलिस अपने विभाग के लोगों के साथ ही ऐसा व्यवहार करती है, तो अन्य लोगों में कैसे विश्वास जगेगा। पीड़ित परिवार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक का रवैया भी ठीक नहीं था। महिला के गिरने के बावजूद भी चालक ने ई-रिक्शा नहीं रोका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें