फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

330 शिक्षार्थी ले रहे संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए...
विज्ञापन

330 शिक्षार्थी ले रहे संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण
- शताब्दीनगर के माधवकुंज में चल रहा है 21 दिवसीय शिविर
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 78 जिलों के प्रशिक्षार्थी ले रहे प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र (पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष (विशेष) का प्रशिक्षण 29 मई से शताब्दीनगर में स्थित ‘माधवकुंज’ राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहा है। इसमें 330 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ग अधिकारी डॉ दर्शन लाल अरोड़ा ने पत्रकारों से बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संघ रचना के 81 जिलों में से 78 जिलों का प्रतिनिधित्व है। यह शिविर 18 जून तक चलेगा। सभी प्रशिक्षार्थी 40 से 65 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। इनमें चार्टेड एकाउंटेंट, पूर्व आईएफएस, चीफ इंजीनियर, डॉक्टर, उद्योगपति, व्यवसायी व कृषक आदि हैं। डॉ. अरोड़ा ने प्रशिक्षण के विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग की दिनचर्या सुबह 4:00 बजे से रात 10:30 बजे तक चलती है। इसमें सुबह व शाम को तीन घंटे का शारीरिक तथा शेष साढ़े चार घंटे बौद्धिक कार्यक्रम रहते हैं। शारीरिक कार्यक्रमों में समता, योग, आसन, प्राणायम, खेल, दंड आदि का प्रशिक्षण होता है। बौद्धिक कार्यक्रमों में बौद्धिक, संवाद सत्र, स्वाध्याय आदि चलता है। नियमित विषयों के प्रशिक्षण के अतिरिक्त कुछ विशेष विषयों के प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी वर्ग में की गई है। विशेष प्रशिक्षण में पत्रकारिता, वैदिक गणित, पुण्य भूमि, भारत परिचय, संस्कृत संभाषण आदि विषय है। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था में 47 कार्यकर्ता तथा 27 शिक्षक हैं। वर्ग के संपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, वर्ग वाहक श्याम बिहारी, वर्ग पालक आनंद कुमार, मुख्य शिक्षक राजेश आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें