फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट हो रही शटल, नहीं लगा इलेक्ट्रिक इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेट हो रही शटल, नहीं लगा इलेक्ट्रिक इंजन
विज्ञापन

- फरवरी-2019 में नई दिल्ली से रेवाड़ी रेल लाइन हो गई थी इलेक्ट्रिक
- रोज मेरठ कैंट से वाया नई दिल्ली, रेवाड़ी तक सफर करते हैं यात्री
मेरठ।
फरवरी 2019 में नई दिल्ली से रेवाड़ी के बीच रेलवे ट्रैक इलेक्ट्रिक होने के बाद भी आज तक शटल में इलेक्ट्रिक इंजन नहीं लगाया गया है। जबकि दैनिक यात्री लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण शटल में इलेक्ट्रिक इंजन नहीं लगाया जा सका है।
सुबह से शाम तक हजारों यात्रियों को सफर कराने वाली शटल शहर की महत्वपूर्ण ट्रेनों मेें से है। मेरठ कैंट से सुबह 6.45 बजे चलने वाली शटल के नई दिल्ली पहुंचने का समय 9 बजे है। ऐसे में शटल लेट होने से कार्यालय जाने वाले दैनिक यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पटेल नगर के पास परेशानी
सिटी स्टेशन के लोको इंस्पेक्टर याजवेंद्र सिंह का कहना है कि दिल्ली किशनगंज के बीच पड़ने वाले पटेल नगर स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन पर कार्य चल रहा है। यहां ओवरब्रिज के माध्यम से इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेनों को गुजारा जा रहा है, लेकिन शटल को ओवरब्रिज से गुजारना संभव नहीं है। इस कारण परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना लेट होने से बढ़ी दिक्कतें
शटल ट्रेन तकरीबन रोज लेट होती है। इससे दैनिक यात्रियों के रूटीन पर असर पड़ता है। यात्रियों की मांग है कि शटल में इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर रफ्तार बढ़ाई जाए। इलेक्ट्रिक इंजन लगने के बाद रफ्तार में भी बढ़ोत्तरी होगी और समय पर ट्रेन पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें