फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में चार करोड़ की लागत से बनेगा फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में चार करोड़ की लागत से बनेगा फायर स्टेशन
विज्ञापन

सरधना। सरधना में फायर स्टेशन बनने की मांग जल्द पूरी होगी। पालिका ने प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि में से छह हजार वर्ग गज भूमि अग्निशमन विभाग को बेच दी है। शासन ने फायर स्टेशन बनाने के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शनिवार को अग्निशमन अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरधना व आसपास के क्षेत्र में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड़ को वहां तक पहुंचने में समय लगता था। स्थानीय लोगों ने विधायक संगीत सोम, डीएम व एसडीएम से क्षेत्र में फायर स्टेशन खोले जाने की मांग की थी। जिसके बाद शासन ने सरधना में फायर स्टेशन खोले जाने की स्वीकृति दे दी है। फायर स्टेशन के लिए नगर पालिका ने प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि में से छह हजार वर्ग गज भूमि दी है। शनिवार को अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार, चेयरपर्सन शबीला अंसारी के साथ पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने भूमि का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन के लिए चार करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत किए गए हैं। भूमि स्थल का निरीक्षण िकया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें