फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर निवासी मिंटू राय चौधरी ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा कि केंद्रीय पुनर्वास मंत्रालय द्वारा दिया मकान 15 दिन में वापस नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को विवश होगा।
मिंटू राय चौधरी ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा कि वह पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित है। मंत्रालय द्वारा मकान एवं दुकान देकर हस्तिनापुर में पुनर्वास किया था। उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के बहाने उससे मकान एवं दुकान खाली करा लिये। उसे न तो शिफ्ट किया गया और न ही मकान दुकान वापस किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में आरोप लगाया कि जिले के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बाद एडीएम प्रशासन ने उसको मकान एवं दुकान देने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद उसको मकान दुकान नहीं मिल पा रहा है। मिंटू राय चौधरी ने पत्र में 15 दिन में मकान दुकान वापस दिलाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह करने को विवश होने की चेतावनी दी है। एसडीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट भेज दी गई थी। उस दौरान बहुत सारे परिवार विस्थापित होकर आए थे। वे सभी अपने मकान में रह रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें