फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए महायज्ञ
विज्ञापन

दौराला। बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने एवं बारिश होने की मन्नत को लेकर कस्बे की सरस्वती कॉलोनी में शुक्रवार को इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महायज्ञ के मुख्य यजमान समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मुन्नी देवी, नरवीर, सोमवती, रामकुमार, राजकुमार रहे। पंडित प्रेमचंद शास्त्री ने विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान पुरुषोत्तम उपध्याय ने बताया कि महायज्ञ में डाले गए पदार्थ वातावरण को बेहतर बनाते हैं। वहीं, हवा में फैलकर इसे सुगंधित भी बनाते हैं। महायज्ञ के दौरान महिलाओं ने भजन गाए और आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विजय कुमार, ललित चौधरी, राहुल उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, कालू प्रजापति, दीपक सिंघल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें