फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद युवक की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के बाद युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

दौराला। ग्राम पाबली खास के एक परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लूट एवं मारपीट कर परिवार के एक युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई पवन ने आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पाबलीखास निवासी पवन पुत्र रामपाल चलचीना के शराब के ठेके पर सेल्समैन है। पवन ने बताया कि उसका चचेरा भाई अमित पुत्र मांगेराम मकानों की पुताई करता था। मंगलवार ईद से एक दिन पहले अमित उसके पास ठेके पर पहुंचा। उससे 45 हजार व बहनोई से 10 हजार रुपये उधार लेकर गांव लौट आया था। पवन का आरोप है कि चार जून को गांव का ही एक युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद पबरसा मोड़ के समीप वह घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसके पास से 55 हजार रुपये गायब थे। इस दौरान पबरसा गांव के प्रधान सुधीर ने अमित के घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों ने घायल को समीप स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जंाच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें