गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में गन्ना मूल्य भुगतान आदि मांगों के 10 दिन में पूरा नहीं होने पर मिल की चिमनी पर चढ़ने की चेतावनी दी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि गन्ना किसानों का मिल भुगतान नहीं कर रही है। जिससे किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। किसानों को ब्याज समेत भुगतान मिले तथा हर बांड पर एक कुंतल चीनी दी जाए। यदि 10 दिन में मांगे पूरी नहीं होती हैं तो किसान मिल की चिमनी पर चढ़ जाएंगे तथा आंदोलन करेंगे। वे तब तक नीचे नहीं उतरेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएगी। उन्होंने चीनी मिल के समीप मौजूद किसानों की फसलें केमिकल युक्त पानी से खराब होने का भी आरोप लगाया है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में शौकीन गुर्जर, अनेश कुमार, ओमपाल, महावीर, मांगे शर्मा, सोनू कुमार, हरशरण आदि के नाम हैं।