ग्रामीणों ने दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एसएसपी से मुलाकात की
खरखौदा। तीन दिन पहले क्षेत्र के एक गांव में सामान खरीदने गई किशोरी को युवक ने मकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिजनों से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि खरखौदा पुलिस ने अपने अनुसार पीड़ित परिजनों से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया। जिस पर पीड़ित पक्ष बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बाहर जाता है तो पड़ोसी युवक उस पर अश्लील टिप्पणी करता है। तीन दिन पूर्व किशोरी दुकान से सामान लेने गई। आरोपी ने किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि जब किशोरी के परिजन आरोपी युवके के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें भतीजा घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। आरोप गलाया कि थाना पुलिस ने इस मामले में अपने अनुसार तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज के बाद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार को एसएसपी नितिन तिवारी से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ किठौर आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा जैसी तहरीर दी गई थी उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।