फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर तीन क्विंटल पॉलीथिन बरामद की, 60 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मारकर तीन क्विंटल पॉलीथिन बरामद की, 60 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन

सरधना। सरधना में नगर पालिका के द्वारा बृहस्पतिवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर खुलेआम पॉलीथिन बेचे जाने की सूचना पालिका को मिल रही थी। एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया और तीन दुकानों से तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त की। वहीं मौक्े से 60 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

सरधना में पॉलीथिन की थोक की ब्रिकी करने वाले तीन दुकानों पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, पालिका कर्मचारी अशोक कुमार, मोहनवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे। पुलिस चौकी के निकट एक मिठाई की दुकान से कुछ पॉलीथिन जब्त करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके बाद टीम ने याशीन कह किराना की दुुुकान पर छापा मारा। यहां एक क्विंटल से भी अधिक पॉलीथिन मिली। टीम ने पूरी खेप जब्त करते हुए मौके पर ही 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उसके बाद बिनौली रोड से एक दुकान से एक क्विंटल से अधिक पॉलीथिन जब्त की गई। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने कहा कि छापे में पकड़े गए आरोपियों से करीब 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है वहीं करीब तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्द की गई है॥ इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें