फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार युवक व बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के चेतावाला गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार युवक समेत 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। चालक और परिचालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। टेंपो चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे हस्तिनापुर से रामराज की ओर जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस ने चेतावाला गांव में मोड़ के समीप टेंपो को टक्कर मार दी। इस पर टेंपो सवार छह लोग सड़क पर जा गिरे। इससे चीख पुकार मच गई। वहीं, बस में सवार यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। यहां मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सड़क से हटाकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान घायल हुए टेंपो सवार थाना फलावदा क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी दलवीर (65) पुत्र भगवाना की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान आरके कॉलोनी हस्तिनापुर निवासी 12 वर्षीय प्रियांशु पुत्र दीपक की मौत हो गई। हालांकि अरुण निवासी इकवारा, लाले निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर, शेर सिंह आरके कॉलोनी, गौरव निवासी इकवारा तथा टेंपो चालक जॉनी पुत्र राजकुमार निवासी अनाज मंडी समेत आदि का उपचार किया गया। हस्तिनापुर थाने में टेंपो चालक जॉनी ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रोडवेज बस चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिवहन विभाग ने की आर्थिक मदद
रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत में हुई बुजुग व बच्चे की मौत में रोडवेज परिवहन विभाग के एआरएम राजेश कुमार एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों को विभाग की ओर से तत्काल 10-10 हजार की आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा 40-40 हजार रुपये के लिए कागजात तैयार कर लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें