आवारा पशुओं से परेशान किसान
बहसूमा। कस्बा व देहात में आवारा पशुओं से ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। आश्रय स्थल होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में पशु खेतों में घुसकर फसलों को नष्ठ कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं था।
किसानों के मुताबिक आवारा पशुओं को आश्रय स्थल पर लेकर भी जाते हैं तो वहां मौजूद कर्मचारी रखने से मना कर देते हैं। जिससे फिर उन्हें मजबूरी में छोड़ना पड़ता है। किसान राजबीर सिंह, जयबीर अहलावत, योगेंद्र वधुड़ी व राजेंद्र सिंह का आरोप है कि क्षेत्र में पशुओं को लेकर अधिकारियों द्वारा शासन के निर्देशों को अमल में नहीं लाया जा रहा है। जिससे किसानों के सामने दिन प्रतिदिन परेशानी बढ़ती जा रही है। आए दिन किसान पशुओं को नुकसान से बचाने के लिए इधर उधर डंडा लेकर खदेड़ते रहते हैं। वही इस संबंध में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।