फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग जई मिशन के समीप कोर्ट में तारीख पर जा रहे एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि थाना मुंडाली क्षेत्र के डेरियों गांव निवासी सोनू, सुधीर, आदेश पुत्रगण ऋषिपाल पर अपने चाचा देवराज, राजे पुत्रगण बाबू की हत्या करने का आरोप है और मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार दोपहर तीनों भाई बाइक से मेरठ कोर्ट में तारीख पर जा रहे है। परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग जेई मिशन के समीप पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तीनों भाईयों में से सोनू गुर्जर के 12 बोर देशी बंदूक से कमर में दो गोली मार दी। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे । जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। जिसमें मौके से 12 बोर देशी बंदूक की टूटी हुई बट, एक कारतूस व खोखा मिला था। घायल के भाई आदेश की तहरीर पर थाना मुड़ाली ग्राम डेरियों निवासी लोकेश पुत्र देवराज, ज्ञानेंद्र पुत्र हेमपाल व दिल्ली निवासी महकार को नामजद करते हए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें