फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली गांव में गोली लगने से दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के गांव बावली में गांव के तीन युवकों ने बुधवार की रात मकान के सामने खड़े गांव के ही दो युवकों पर गोली मार दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों में से दो को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से तीन को जिला अस्पताल भेजा। वहां के चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। इस वारदात के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बावली में बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे प्रवीण पुत्र बाला और सचिन पुत्र सुभाष अपने घर के बाहर खड़े होकर वार्ता कर रहे थे। तभी सौरभ और आदित्य समेत गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक दोनों युवकों पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले दो युवकों सौरभ और आदित्य को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। किसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को बड़ौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रवीण के सीने में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सचिन के गोली के कई छर्रे लगे हैं। सूचना मिलने पर एसपी शैलेष कुमार पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें