फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन से भीगी महिला थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
केरोसिन से भीगी महिला थाने पहुंची
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाने में रविवार दोपहर करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब केरोसिन में भीगी एक महिला वहां जा पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आने पर उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने महिला से बात की तो उसने बताया कि वह पति के साथ किराए पर रहती है। ससुराल वाले परेशान करते हैं। सोमवार को वह ससुराल सामान लेने पहुंची तो आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर केरोसिन उड़ेलने लगे। किसी तरह वह छूटकर बाहर आ गई। उसने वहीं से कंट्रोल रूम को सूचित किया। यूपी 100 पुलिस वहां से उसे थाने लेकर आई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ससुराल पक्ष से महिला का विवाद चल रहा है। सोमवार को वह पति से भी लड़ी और थाने आ गई। बाद में उसे समझाबुझाकर भेज दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें