फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष गैंगरेप पीड़िता से मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष गैंगरेप पीड़िता से मिलीं
विज्ञापन

खरखौदा। मंदबुद्धि किशोरी से लगातार तीन माह तक गैंगरेप करने के बाद एक सप्ताह पहले परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। जिसमें परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। वहीं, परिजनों ने अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली तथा पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली बंबा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के अनुसार उसके उसकी पत्नी व 13 वर्षीय बेटी दोनों ही मंदबुद्धि हैं। पड़ोस में आमिर पुत्र फौजी एवं सत्तारी नामक महिला रहती है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब तीन माह पहले सत्तारी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई थी। वह उसकी बेटी को बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के रसूलनगर स्थित दुकान के बेसमेंट में छोड़कर चली गई थी। जहां दुकानदार ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद सत्तारी उसे वापस घर ले आई। आरोप है कि सत्तारी उसे कई बार वहां लेकर गई। उसके पड़ोसी आमिर ने भी बेटी से दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले बेटी को उल्टी होने उसकी तबियत बिगड़ गई। चिकित्सक ने जांच के बाद बेटी के गर्भवती होने। बेटी से बाद में पूछताछ की गई तो मामले की जानकारी हुई। उसने बताया कि तमंचे के बल पर आरोपियों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सत्तारी के बेटे आसिफ, मोनू एवं बब्बू अपराधी किस्म के हैं। पीड़ित को इन लोगों से जानमाल को खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। जिसमें शनिवार को एसएसपी के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में गाजियाबाद के गांव सोंडा निवासी एक आरोपी आरिफ को जेल भेज दिया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने जानमाल को खतरा बताया था। सोमवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें