बाइक की टक्कर से किशोर की मौत
सरधना। कुशावली मार्ग पर नवाबगढ़ी के निकट रविवार दोपहर बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । वहीं परिजनों ने किशोर के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
नवाबगढ़ी गांव निवासी 12 वर्षीय रिजवान पुत्र जाहिद रविवार को मोहल्ला नई बस्ती में किसी काम से आया था। रविवार दोपहर सरधना से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह नवाबगढ़ी के निकट पहुंचा तो बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। मौके पर परिजन घायल रिजवान को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही रिजवान की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थाना पुलिस ने कार्रवाई से इंकार किया है।