फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में नहीं हुई कार्रवाई, तो होगी भूख हड़ताल
विज्ञापन

बहसूमा। सड़क हादसे में हुई देवर-भाभी की मौत के 18 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। रविवार को गांव में हुई सर्वसमाज की पंचायत में तीन दिन में नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि 14 मई को सकौती गांव से हंसापुर निवासी आशु जैनर पुत्र सतबीर भाभी नीलम को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में पिलोना गांव के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में आशु जैनर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल नीलम की तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को परिजन थाने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी मवाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। रविवार को हंसापुर गांव में काफी संख्या में गुर्जर समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि तीन दिन में मवाना पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह मवाना थाने में समाज के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर सतबीर सिंह, गौरव जैनर, नवीन जैनर, सुभाष जैनर, दारा सिंह, दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें