फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से नहीं बांटा केरोसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल से नहीं बांटा केरोसीन
विज्ञापन

फलावदा। बातनौर गांव में राशन डीलर द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूल कर राशन वितरण, डीलर डेढ़ साल से मिट्टी का तेल ब्लैक करता का खुलासा एसडीएम द्वारा गठित जांच टीम के समक्ष खुली बैठक में हुआ है। टीम ने एसडीएम को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव बातनौर के कई दर्जन ग्रामीणों ने राशन डीलर जसवीर के खिलाफ वितरण में धांधली का आरोप लगा कर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने बीडीओ सुनित भाटी, एसएमआई प्रमोद तथा आपूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर की संयुक्त टीम बनाकर जांच बैठा दी थी। जांच टीम के गांव पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टीम ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ साल से उन्हें केरोसिन वितरित नहीं किया गया है। डीलर द्वारा केरोसिन शासन द्वारा बंद किए जाने की बात कहकर उन्हें गुमराह करता आ रहा है। आरोप लगाया कि डीलर खाद्यान्न का निर्धारित से अधिक मूल्य वसूल रहा है। ग्रामीणों ने डीलर व उसके पुत्र पर ग्राहक महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक 6 महीने में मात्र 35 किलो खाद्यान्न ही गया है। जांच के दौरान ग्रामीणों ने जमकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का टीम पर आरोप है कि इस दौरान जांच टीम डीलर को बचाने की कवायद करती रही। ग्रामीणों के बयान भी बदल कर लिखने का प्रयास किया गया। जांच में पक्षपात को लेकर हुए विरोध के बाद डीलर के खिलाफ ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें