फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

दौराला। एनएच 58 स्थित वलीदपुर गांव के सामने शनिवार अलसुबह अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने घायल को टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वलीदपुर गांव निवासी अनिल शनिवार की अलसुबह खेत में काम करने जा रहा था। इसी दौरान वह गांव के शिव मंदिर के सामने हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मेरठ से खतौली की ओर जा रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दौराला पुलिस को दी। इस पर पुलिस एवं सिवाया टोल एंबुलेंस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई अमित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें