फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल पर हाईटेंशन तार गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर पैनल पर हाईटेंशन तार गिरा
विज्ञापन

खरखौदा। गांव धीरखेेड़ा निवासी अमित पुत्र जगपाल की औद्योगिक क्षेत्र में परचून की दुकान है। ऊपर बने मकान में किराए पर कई परिवार रहते हैं। मकान की छत पर सोलर पैनल लगा हुआ है। उसके ऊपर से 11 हजार एवं 33 हजार हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। शुक्रवार रात्रि में 11 हजार केवी की लाइन का तार टूटकर सोलर पैनल पर गिर गया। एचटी करंट दौड़ जाने अमित की परचून की दुकान पर लगी बैटरी फट गईं तथा दुकान में आग लग गई। अमित के अनुसार दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान राख हो गया। वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला
मकान में कई कमरे बने हुए हैं। जिनमें कई किरायेदार रहे हैं। मामला रात्रि का होने के कारण सभी किराएदार सो रहे थे। उक्त कमरों में उसी सोलर पैनल से आपूर्ति थी। यदि उन कमरों में आग लग जाती को हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें