फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के डाकिया बाबू बनेंगे ‘बाहुबली’

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के डाकिया बाबू बनेंगे ‘बाहुबली’
विज्ञापन

- डाक विभाग में 15 जून तक चलेगी ‘कौन बनेगा बाहुबली’ योजना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। डाक विभाग ग्रामीण स्तर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को प्रोत्साहित करने के लिए ‘कौन बनेगा बाहुबली’ स्कीम लाया है। मेरठ मंडल दौरे पर आए लखनऊ एवं बरेली परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवा कृष्ण कुमार यादव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप्र के डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अभी तक 12 लाख खाते खुल चुके हैं। खातों की संख्या बढ़ाने के लिए ग्रामीण डाक सेवकों को बाहुबली योजना से जोड़ा जा रहा है। स्कीम 15 जून तक चलेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक देश का पहला ऐसा बैंक है जो घर बैठे पैसा निकालने और जमा करने की सुविधा देता है। इसी क्रम में आइपीपीबी ने कौशल विकास मंत्रालय की योजना के तहत सभी ग्रामीण डाक सेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘कौन बनेगा बाहुबली’ योजना की शुरूआत की। योजना में जो डाकिया अधिक खाते खोलने में कामयाब होगा, उसे बाहुबली तमगे के साथ प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और दिल्ली में पुरस्कृत करने का प्रावधान किया गया है। डाकिए को अपने गांव में न्यूनतम सौ रुपये से 20 आइपीपीबी खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। डाक सेवक को प्रोत्साहन राशि के अलावा तीन वर्ष का 2 लाख का बीमा एवं कौशल विकास मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। मेरठ मंडल प्रवर डाकघर अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि इस मुहिम में खाते में सौ रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक ही जमा हो सकेंगे। खाता खोलने के लिए आधार और मोबाइल के अलावा बायोमेट्रिक के रूप में अंगूठे का निशान लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें