फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशताब्दी समेत छह ट्रेनें हुई घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जनशताब्दी समेत छह ट्रेनें हुई घंटों लेट
विज्ञापन

फाटक टूटने से तीन घंटे बाधित रहा सहारनपुर-मेरठ रेलमार्ग
मेरठ।
पावली स्टेशन के पास फाटक संख्या 32 स्पेशल के टूट जाने से शुक्रवार सुबह सहारनपुर-मेरठ रेलमार्ग बाधित हो गया। इस कारण दिल्ली और सहारनपुर की तरफ से आ रही ट्रेनों को रोकना पड़ा। जनशताब्दी सहित छह ट्रेनें लेट हो गईं। दैनिक यात्रियों को अपने कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कतें आईं।
पावली यार्ड में लगा इलेक्ट्रानिक फाटक का बैरियर सुबह 9:30 बजे टूट गया। गैटमेन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद ट्रेनों को कम रफ्तार के साथ फाटक से गुजारा गया। वहीं, अंबाला इंटरसिटी को दौराला और पावली के बीच एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। पीछे से आ रही ट्रेनों को खतौली और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रोक-रोककर चलाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक फाटक को ठीक करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं लेट
नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 45 मिनट की देरी से सुबह 9:55 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। सहारनपुर की तरफ जाने पर नौचंदी एक्सप्रेस को खतौली पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। यह ट्रेन सुबह 11 बजे खतौली पहुंची। अंबाला से दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस खतौली तक मात्र 13 मिनट लेट थी, लेकिन फाटक टूटने पर यह ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंचते-पहुंचते एक घंटे 31 मिनट लेट हो गई। इसके अलावा देहरादून से दिल्ली को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 50 मिनट लेट हो गई। अंबाला-दिल्ली ईएमयू दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस भी 50 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, बांद्रा से चलकर वाया मेरठ देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट की देरी से सुबह 8:35 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें