फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन

- एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में शुक्रवार दोपहर को मस्जिद में बैठने को लेकर बच्चों में मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हर्रा में मसूक और उमर के बीच मस्जिद में बच्चों के बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। साथ ही दोनों ओर से पथराव भी किया गया। मामूली विवाद को लेकर हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। वहीं, आरोप है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर-बीतर करते हुए दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को सरूरपुर सीएचसी पर भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मामले को लेकर गणमान्य लोग समझौते का प्रयास कर रहे थे। उधर थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें