साहित्य परिषद का गठन किया
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति द्वारा पत्रकारिता दिवस पर साहित्य परिषद का गठन किया गया। जिसमें पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, इतिहासकार, संपादकगण आदि को शामिल किया गया।
समिति के अध्यक्ष विष्णुअवतार रूहेला ने बताया कि भारतीय संस्कृति और साहित्यिक विरासतों को सहजने के लिए अखिल विद्या समिति ने साहित्य परिषद का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से समय-समय पर साहित्यिक गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। वहीं 3 जून को बाबा ढाक पीर उर्स मेले में समिति द्वारा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुबोध त्यागी व संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कवि संजीव त्यागी की पुस्तक आतंकवाद एक नासूर भी भेंट की गई। कार्यक्रम में विनोद चौधरी, डॉ. किरण सिंह, वरिष्ठ इतिहासकार दिनेश चंद्रा, नवल रुहेला आदि मौजूद रहे।