फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ के बीच ईएमयू का ट्रैक साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ के बीच ईएमयू का ट्रैक साफ
विज्ञापन

- मुरादनगर, गुलधर और दुहाई के प्लेटफार्मों की ऊंचाई कम होनी थी बाधा
- रेलवे ने दुहाई और गुलधर के प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाने का टेंडर किया फाइनल
- हजारों दैनिक यात्रा करते हैं मेरठ-दिल्ली के बीच रोजाना सफर, इन्हें होगा खास लाभ
मेरठ। सब कुछ ठीक चला तो हजारों दैनिक यात्रियों का सपना बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है। पिछले कई वर्षों से मेरठ से दिल्ली के बीच ईएमयू चलाने की मांग उठ रही हैं। लेकिन स्टेशनों की ऊंचाई कम होने से ईएमयू चलाने का सपना टूट रहा था। ईएमयू की राह में मुरादनगर, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई कम होना बाधा बन रही थी। रेलवे ने ये ऊंचाई बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले कार्य शुरू भी कर दिया था। अब दुहाई और गुलधर स्टेशन के प्लेटफॉर्मों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए भी टेंडर फाइनल कर दिए गए हैं। जिससे लगभग तय हो गया है कि कार्य को दिसंबर अंत तक निपटा लिया जाएगा। माना जा रहा है कि नए साल से दिल्ली-मेरठ के बीच ईएमयू शुरू हो जाएगी।
मेरठ-दिल्ली के बीच ईएमयू की बाधा दूर करने के लिए करीब छह माह से प्रयास चल रहे हैं। बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने भी कई बार रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखे थे। इस ईएमयू से हजारों दैनिक यात्रियों को सीधे लाभ होगा। दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में सुबह और शाम के समय पैर रखने की भी जगह नहीं रहती। रैपिड रेल का लक्ष्य जहां साल 2024 में तय है तो अगले साल से ईएमयू भी ट्रैक पर होगी। इससे दिल्ली-मेरठ के बीच सफर आसान होगा।
विज्ञापन

मुरादनगर में कॉस्टिंग बची
सबसे पहले मुरादनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म का टेंडर चुनाव से पहले किया गया था। यहां प्लेटफॉर्म पर कॉस्टिंग (परत) का कार्य होना है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ चुकी है। गुलधर और दुहाई स्टेशनों की ऊंचाई के टेंडर गाजियाबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए हैं।
विज्ञापन

गति पकड़ेगा प्रोजेक्ट
यह कार्य कई वर्षों से अटका था। कई बार सांसद राजेंद्र अग्रवाल से भी वार्ता की गई भी। अब यह प्रोजेक्ट गति पकड़ेगा। -दीपक खुराना, अध्यक्ष, दैनिक यात्री संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें