किसान को पता नहीं, उसके खेत का सर्वेक्षण हो गया
बहसूमा। गन्ना विभाग द्वारा 10 मई से गन्ने सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर शुगर मिल व गन्ना समिति के संयुक्त सहयोग से किसानों के खेतों का सर्वे कराया जाना है। किसानों का आरोप है कि मिल व समिति के कर्मचारी खेतों में सर्वेक्षण किसान की बगैर जानकारी के कर रहे हैं।
टिकौला मिल के डीजीएम ऋषिराज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव मोड़ कला, शाहपुर व महमूदपुर सिखेड़ा गांवों में सर्वे अंतिम चरण में है। इसके बाद बहसूमा, रहमापुर, माखनगर व तजपुरा गांवों के खेतों का सर्वे किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि सर्वे एचएससी मशीन द्वारा कराया जा रहा है। वही किसान महावीर सिंह, यशपाल सिंह का कहना है कि गन्ना सर्वे के लिए मिल व समिति के कर्मचारी बिना सूचना खेत पर पहुंच सर्वे करना प्रारंभ कर देते है। जिससे किसान मौके पर पहुंच पाते हैं। रामराज समिति के सचिव महिपाल सिंह का कहना है कि इस बार किसानों को मौके पर खड़ा होकर भविष्य में होने वाली त्रुटी से बच सकता है। किसान के सामने पेड़ी व पौधा की पैमाइश सही कराए। किसान को इस बार आधार कार्ड, बैक पासबुक व खतौनी आदि होने वाली औपचारिकता पहले ही पूरी कर लें। जो किसान गन्ना समिति के सदस्य नही हैं वो सदस्यता की रसीद कटाकर सदस्य अवश्य बन ले।