फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के बोरो से लदा ट्रक पलटा, घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल के बोरो से लदा ट्रक पलटा, घंटों जाम
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी के निकट बृहस्पतिवार सुबह शामली की तरफ जा रहा एक चावल के बोरों से लदा ट्रक पलट गया। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। जिससे जाम के हालत भीषण हो गए। किसी तरह लोगों ने पुलिस की मदद कर जाम खुलवाया। करनाल हाईवे पर बपारसी के निकट मोड पर आये दिन हादसे हो रहे है। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ से शामली की ओर जा रहे चावल के बोरो से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बोरे सड़क पर फैल गए। कुछ ही देर में जाम लगना शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस घंटो बाद मौके पर पहुंची। जिससे जाम की स्थिति विकट हो गई। कई किमी. तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों खुद ही जाम खोलने की कमान संभाली। सभी ने मिलकर बोरे सड़क से हटाने शुरू किए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों की मदद से जाम खुलवाना शुरू किया। काफी देर बाद यातायात सुचारू हो सका। इस बीच ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें