फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटर्न शुरू होने से हाईवे पर लोगों को जाम मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
यूटर्न शुरू होने से लोगों को मिली जाम से राहत
विज्ञापन


मुरादनगर। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गंगनहर सिबली मिल के पास बनाए गए यूटर्न को शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को जाम से काफी राहत मिली। मौके पर ग्रामीणों के विरोध को देखते भारी पुलिस बल, पीएसी तैनात किया गया था। हालांकि किसी भी ग्रामीण ने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

जीडीए ने मुरादनगर में हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम से निपटने के लिए गंगनहर सिबली मिल के पास यूटर्न बनाने का काम शुरू किया था। करीब एक सप्ताह पूर्व सिबली मिल के पास यूटर्न बनाने का काम पूरा हो चुका था, लेकिन जलालाबाद गांव समेत छह गांव से अधिक के ग्रामीणों ने यूटर्न का विरोध कर पंचायत कर दी थी। इसके चलते यूटर्न का काम रुक गया था, ग्रामीणों का आरोप था कि पहले यूटर्न झिलमिल कट के पास प्रस्तावित था, होटल संचालकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने यूटर्न को करीब सवा दो सौ मीटर आगे खिसका दिया। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। झिलमिल कट के पास यूटर्न बनवाने की मांग को लेकर डीएम से ग्रामीण मिले थे, लेकिन प्रशासन ने प्रस्तावित जगह ही यूटर्न को चालू कराने की बात कही थी। मोदीनगर एसडीएम डीके सिंह ने बताया कि गंगनहर सिबली मिल के पास बृहस्पतिवार को यूटर्न तैयार कर चालू करा दिया गया। इसके अलावा झिलमिट कट बंद करा दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल, पीएसी कंपनी, जीडीए की टीम मौजूद रही। इसके अलावा मोदीनगर, निवाड़ी, भोजपुर, मुरादनगर की फोर्स भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें