फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने झुलसाया, पारा 42 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने झुलसाया, पारा 42 के पार
विज्ञापन

दिन में आसमान से बरस रही है आग, गर्मी से नहीं मिल रही राहत
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में शुष्क हो रहे मौसम और लू ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है। फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा के चलते मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को भी भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से निकलने से बचते रहे, ऐसे में सड़कें और बाजार सूने नजर आए।
विज्ञापन

गर्मी लगातार झुलसा रही है, लू भी लोगों का पसीना निकाल रही है। दिन में चिलचिलाती धूप में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी में मौसम तल्ख होते जा रहे है। पिछले तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 29 व न्यूनतम 91 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दो दिन में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तामपान 25-26 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें