फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज का वाहन कमेला, खोल रहा पुलिस की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज का वाहन कमेला, खोल रहा पुलिस की पोल
विज्ञापन

- दिल्ली और एनसीआर से चोरी वाहन कटते हैं सोतीगंज में
- तीन वाहनोें की हुई पहचान, तस्दीक करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोतीगंज के वाहनों के कमेले ने मेरठ पुलिस की फिर पोल खोल दी है। दिल्ली व एनसीआर से चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटा जा रहा है। पुलिस के तमाम दावे यहां ध्वस्त हो जाते हैं।
सदर बाजार थाने में एक बार जिस पुलिसकर्मी की पोस्टिंग हो गई, समझो वह वाहन कटवाने वाला ठेेकेदार बन गया। दूसरे जनपद से दबिश को आई पुलिस से भी उनकी सेटिंग होती है। सोमवार को मन्नू कबाड़ी के गोदाम से बरामद चोरी की वाहनों में दो बाइक दिल्ली से चोरी होनी बताई हैं। जिसको ट्रेस करने में पुलिस जुटी है। पुलिस के सारे दावे सोतीगंज में ही फेल हो जाते हैं। यहां पर चोरी और लूट के वाहनों का कटान चलता है। कई बार शिकंजा कसने का सदर बाजार पुलिस ने प्रयास किया। लेकिन पूर्व में सदर थाने में पोस्टिंग पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की सेटिंग कबाड़ियों से चलती है। थाना पुलिस से कैसे बचाया जाए, यह फंडा पुलिसकर्मी ही बताते हैं। इसका खुलासा खुद पुलिस कई बार कर चुकी है। पूर्व में तैनात रह चुके पुलिसकर्मी अपनी बुलेट में सामान बदलते सोतीगंज पुलिस चौकी में पकड़े गए थे।
विज्ञापन

मन्नू कबाड़ी की कुंडली खंगाली
पुलिस ने बताया कि वाहनों को तस्दीक किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में दो वाहन तस्दीक हो गए हैं जोकि गाजियाबाद और नोएडा से चोरी होने बताए है। अन्य वाहनों की जांच चल रही है। माफिया मन्नू कबाड़ी के कई मीडिया वालों से भी संबंध हैं, जिसके जरिये वो पुलिसकर्मियों से सेटिंग करता है। मन्नू कबाड़ी के मोबाइल नंबर में उक्त लोगों के नंबर आए हैं। उसको पुलिस तस्दीक कर रही है। पुलिस ने बताया कि मन्नू का बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।
विज्ञापन

15 कबाड़ियों के नाम पुलिस ने खोले
सदर बाजार पुलिस ने इस मुकदमे में 15 कबाड़ियों के नाम खोले हैं। जिसमें आठ लोगों की गिरफ्तारी होनी दर्शायी, जबकि सात कबाड़ी अभी वांछित है। एसओ सदर विजय गुप्ता और क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा की टीम ने सोमवार रात सोतीगंज, जली कोठी समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन मन्नू कबाड़ी समेत उसके अन्य साथी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें