फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ कोर्ट में पेश, न्यायिक रिमांड बना, परतापुर में हुई थी मां-बेटे की हत्या

Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सुशील मूंछ को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना परतापुर के गांव सोहरका में गत वर्ष नरेन्द्र हत्याकांड के चश्मदीद दो गवाहों भोलू उर्फ बलविंदर व निछत्तर कौर की हत्या के मामले में सोमवार को सुशील मूंछ को मुजफ्फरनगर जिला कारागार से सीजेएम मेरठ की अदालत में पेश किया गया। जहां पर न्यायिक वारंट बनाने के बाद अदालत ने इस मामले को सत्र न्यायालय में सुनवायी के लिये भेजे जाने के आदेश के साथ 10 जून की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 24 जनवरी 2018 को सोहरका गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में सुशील मूंछ को भी आरोपी बनाया गया था। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की अदालत में सरेंडर करने के बाद सुशील मूंछ मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। जिस पर परतापुर पुलिस द्वारा आरोपी सुशील मूंछ को तलब करने के लिए सीजेएम की अदालत में अर्जी दी गयी। जहां से तलबी पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुशील मूंछ को सीजेएम स्नेहलता की अदालत में पेश किया।

अदालत ने सुशील मूंछ का न्यायिक वारंट बनाने के बाद इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उक्त मामले को सेशन न्यायालय का विचारणीय मामला होने के कारण सेशन कमेट कर दिया गया। अदालत में सुशील मूंछ पेश होने के बाद मुजफ्फरनगर से आये अधिवक्ता के साथ हरेंद्र सिंह व अरविंद (मुन्ना) मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत ने इस मामले की सेशन न्यायालय ने 10 जून की तारीख नियत की है। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस सुशील मूंछ को मुजफ्फरनगर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें