फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पटरी मार्ग पर हादसे रोकना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पटरी मार्ग पर हादसे रोकना प्राथमिकता
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस-प्रशासन ने जताई चिंता
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम और एसपी ने दिए निर्देश
बैरियर, ब्रेकर, साइन बोर्ड और टूटी हुई रेलिंग पर किया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग (गंगनहर पटरी) पर लगातार दो दिन हादसे होने के बाद सोमवार को सड़क सुरक्षा की बैठक में संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए।
बचत भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सिटी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि कांवड़ पटरी मार्ग पर हाइट गेज लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जहां भी नहर की साइड रेलिंग टूटी है, उसका निर्माण कार्य कराया जाए। साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेेकर और बैरियर लगाए जाएं। इस मामले में पीडब्लूडी के अधिकारियों से दस दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एडीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करें। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की स्वैच्छिक मदद करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नेशनल हाईवे और स्टेट हाइवे पर चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। चिह्नित 20 ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा हेतु कटों को बंद करें तथा वहां साइन बोर्ड, रंबलिंग स्ट्रिप रिफ्लेक्टिंग कलर, रिफ्लेक्शन बोर्ड आदि सभी सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं जिसमें लोगों को प्रेरित करें कि वह दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें। नशे में वाहन न चलाएं। क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं। वाहन को सड़क के अनुसार निर्धारित गति में ही चलाएं। कहा कि इसके लिए स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें ताकि बच्चे अपने घर जाकर अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के मानकों के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीओ डॉ. विजय कुमार, मुख्य अभियंता एमडीए, एआरटीओ दिनेश चंद्र, बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका, एसीएमओ एसके शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रताप सिंह व एसपी शर्मा, नगर निगम, अधिशासी अभियंता एमडीए डीसी तोमर, रोड सेफ्टी क्लब से अमित नागर, सुनील कुमार शर्मा, पिंकी चिन्योटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें