फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में चले लाठी डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला सराय अफगनान में दो भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर शनिवार को दोपहर के समय कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनो पक्षों में लाठी डंडे चले व पथराव भी हुआ। इस दौरान एक बेटे के पक्ष में बीच बचाव को मां आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। मारपीट में दोनों घायलों का पहले सीएचसी पर उपचार कराया गया। बाद में पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय अफगनान में शनिवार को रसीद के दो पुत्रों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें रासिद व शाहिद पुत्रगण रसीद के बीच हुई मारपीट में शाहिद के पक्ष में उसकी मां आ गई। उसने दोनों पुत्रों के बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो आरोप है कि एक बेटे ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे चले व पथराव भी हुआ। इस दौरान रासिद व शाहिद दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा गया। पुलिस ने बाद में लिखा पढ़ी के बाद रासिद व शाहिद का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें