फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

मवाना। भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक गोपाल काली ने मुख्यमंत्री को भेेजे पत्र में नगर पंचायत हस्तिनापुर के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी से साठगांठ कर भूमाफिया पर बिना नक्शा पास कराए अवैध दुकानों का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भेजी है। इस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी को कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के ईओ को निर्देशित किया। नगर पंचायत टीम, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, लेखपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल निर्माणरुकवा दिया है।
पूर्व विधायक गोपाल काली ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि हस्तिनापुर अनाज मंडी के सामने भूमाफिया नगर पंचायत हस्तिनापुर चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी से साठगांठ कर दुकानों का अवैध निर्माण करा रहा है। जिसका न तो नक्शा पास है और न ही किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त की है।
विज्ञापन

गापोल काली ने कहा कि जिस जगह दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, वह सरकारी भूमि है। इससे पूर्व भी भूमाफिया थाने के समीप सरकार की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा कर कई दुकानों का निर्माण करा चुका है। इसमें नगर पंचायत के ईओ तथा चेयरमैन का हाथ था। पत्र में सीएम से मांग की कि उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण को शीघ्र रुकवाया जाए। इस पूरे प्रकरण के लिए उच्चाधिकारियों की समिति बनाकर जांच कराकर भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दें। वहीं, गोपाल काली ने इस पत्र की एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी मेरठ को भी दी। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते उपजिलाधिकारी को जांच कराने का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इस मामले में ईओ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

चेयरमैन अरुण कुमार का कहना है कि जो दुकानों का निर्माण करा रहा है उसके पास रसीद, बैनामा, नक्शा पास है। तहसील टीम ने काम रुकवा दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया है कि पहले जांच कर ली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें