फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी डीजल-पेट्रोल की धड़ल्ले से बिक्री जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी डीजल-पेट्रोल की धड़ल्ले से बिक्री
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे में मिलावटी पेट्रोल व डीजल धड़ल्ले से बिक रहा है। हाल ये है कि कई लोग राजनीति की पहुंच का रौब गालिब कर तेल में खूब मिलावट कर बेच रहे हैं। इससे पीड़ित क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में लगभग 12 साल से पेट्रोल पंप नहीं है। क्षेत्र के लोगों की जरूरत को भांपते हुए कस्बे में बडे़ पैमाने पर नकली डीजल, नकली पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। मोटा मुनाफा की देखादेखी कस्बे के कुछ सफेदपोश नेता राजनीति की आड़ में इस धंधे से जुड़ गए हैं। इन नेताओं ने दुकानदारों को पीछे छोड़ हरियाणा से डीजल-पेट्रोल के ड्रम भरवाकर धड़ल्ले से यहां लाकर तथा उसमें मिलावट कर बेचा जा रहा है। आरोप है कि खुला तेल बेचने वाले सॉलवेंट, थिनर व मिट्टी का तेल आदि मिलाकर बेचते हैं। कस्बे के कई अलग-अलग वाहन मैकेनिक शहजाद, आसिफ दड़बा, फईमुद्दीन, बच्ची व मदन आदि ने बताया कि मिलावटी तेल से आए दिन वाहनों के इंजन सीज हो रहे हैं। वाहन मालिक विपुल गोयल, रितिक राज व वीरेंद्र नागर व सुभाष चपराणा का कहना कि मिलावटी तेल कस्बे में बंद होना चाहिए। कस्बे में मेन रोड पर, मोहल्ला कैलाशपुरी, बटावली मार्ग, मोहल्ला बसी में खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस से मिलीभगत से धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सबसे अधिक लूट ग्रामीण क्षेत्र के अस्सा गांव में मिलावटी के साथ 90 रुपये लीटर तक बेचा जा रहा है। इसके अलावा राहवती, तखावली व अकबरपुर सादात में बडे़ पैमाने पर तेल बेचा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज का कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें