बस स्टैंड के समीप छात्र से मारपीट
मवाना। रोडवेज बस स्टैंड के समीप बाइक सवार तीन युवक कोचिंग के लिए मेरठ की बस के इंतजार में खडे़ रामबाग निवासी अक्षय को मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित के पिता की ओर से तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
रामबाग निवासी अक्षय पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि वह मेरठ में जेटकिंग में हार्डवेयर नेटवर्किंग की कोचिंग कर रहा है। वह बुधवार सुबह पक्का तालाब के समीप बस की इंतजार में खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे तथा बिना किसी कारण उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पीड़ित के पिता ने तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।