फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। जिला सहायक निबंधक सहकारिता की टीम बुधवार को यहां कस्बे में पहुंची। उन्होंने एडीसीओ कुलदीप सिंह, चतरसैन एवं एडीओ ब्लॉक हस्तिनापुर पवन राघव के साथ गेहूं क्रय केंद्रों की निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने यहां भीमनगर स्थित उपभोक्ता सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इसका गेहूं खरीद लक्ष्य तीस हजार कुंतल है। हालांकि अब तक दस हजार 268 कुंतल खरीद हुई है। टीम ने गेहूं खरीदने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सहकारी संघ लिमिटेड पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गेहूं खरीद की पूरी जानकारी ली। यहां तीस हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 15 हजार आठ सौ कुंतल खरीद हो चुकी है। इसके बाद आदर्श बहुउद्देशीय समिति पर निरीक्षण में 1880 कुंतल गेहूं की खरीद सामने आई है। केंद्र प्रभारी रविंद्र ने बताया कि गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के प्रयास में जुटे हैं। इसके अतिरिक्त खादर क्षेत्र के ग्राम तारापुर दूधली समेत कई गांवों में गेहूं खरीद केंद्रों को भी टीम ने देखा एवं खरीद में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें