ऊंचाइयां छू रही हैं चुनावी सरगर्मियां
सरूरपुर। बागपत लोकसभा सीट इस बार चुनाव रोमांचक रहा है। चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों समर्थक अपना वर्चस्व दिखाने के होड़ में मतदान के अंत तक जुटे रहे। चुनावी महासमर के दिवस से मतगणना के कुछ घंटों पहले तक भी रिजल्ट को लेकर क्षेत्र के गांवों में चुनावी सरगर्मी ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।
चुनावी गठजोड़ के चलते मतदान से लेकर मतगणना तक रोजाना सभी पार्टी के समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत निश्चित कर देते थे। वहीं, बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के समय से पहले ग्रामीणों की चुनावी चौपाल रातभर जमीं रही। वहीं, कस्बा हर्रा, खिवाई, सरूरपुर, करनावल, रोहटा, गोटका आदि गांवों में हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ तमाम मुद्दों पर समर्थक रात भर चर्चा करते नजर आए। ग्रामीण देर रात तक हार जीत के समीकरण बनाने में लगे रहे। बागपत लोकसभा क्षेत्र की सिवालखास विधानसभा अंतर्गत गांवों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतपाल सिंह एवं महागठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी के समर्थक अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। इस दौरान तमाम मुद्दों पर चर्चा करते हुए लोगों ने उम्मीदवारों के चरित्र व सामाजिक स्वभाव का आंकलन किया। हालात यह रहे कि पूर्व प्रमुखों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय नेताओं ेआवासों पर हार-जीत के समीकरण बैठाने में डटे रहे। मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा के सरूरपुर, रोहटा व जानी ब्लॉक के गांव शामिल है। ये बागपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।