फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी की जगह अंग्रेजी में आया पेपर, दोबारा होगी लीगल लेंग्वेज की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी की जगह अंग्रेजी में आया पेपर, दोबारा होगी लीगल लेंग्वेज की परीक्षा
विज्ञापन


मेरठ। एलएलबी छठवें सेमेस्टर के छात्रों का सोमवार को हुआ लीगल लेंग्वेज का पेपर निरस्त हो गया है। विवि प्रशासन की गलती से लीगल लेंग्वेज का पेपर हिंदी के बजाय अंग्रेेजी में छपकर आ गया। जिसके चलते एनएएस कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विवि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराई तो पेपर प्रकाशन में गलती निकली। इसे देखते हुए विवि ने सोमवार का पेपर निरस्त कर दिया। अब पेपर दोबारा कराया जाएगा। पेपर की दूसरी तिथि संभावित तौर पर 01 जून हो सकती है। पेपर की नई तिथि मंगलवार को फाइनल होगी।
विज्ञापन

सोमवार को एलएलबी छठवें सेमेस्टर के लीगल लेंग्वेज का पेपर था। पेपर में विवि प्रशासन ने बिना किसी सूचना के पेपर को अंग्रेजी में छाप दिया। जबकि छात्रों को कक्षा में हिंदी में ही यह विषय पढ़ाया गया है। हिंदी की जगह अंग्रेजी में पेपर छात्रों के हाथ में आया तो छात्र परेशान हो गए। इसके बाद एनएएस कॉलेज के बाहर छात्रों ने हंगामा प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मानव शृंखला बनाकर रास्ता रोक दिया। इसकी वजह से पूरे रास्ते में जाम लग गया। वाहन चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को भी जाने का रास्ता नहीं दिया। इस दौरान कई लोगों से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत किया। काफी हंगामे के बाद कॉलेज के प्रिसिपल वीपी राकेश ने छात्रों से बातकर उन्हें शांत कराया। छात्रों की शिकायत थी कि यह विषय उन्हें हिंदी में पढ़ाया गया है। इतना ही नहीं सेलेबस और यूनीक में भी यह विषय हिंदी में है। जबकि पूर्व में व अंतिम वर्ष 2018 में भी पेपर हिंदी माध्यम से ही होता रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालो में एनएएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ उपसचिव कपिल कुमार, पिंकल कुमार, अंकुश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें