मेरठ। मंदिर के स्थापना दिवस पर मस्जिद में पहले भोजन बनाया गया और फिर दोनों समुदाय से प्रसाद वितरित कराया। यह सौहार्द एक मिशाल बन जाए, इसको लेकर दोनों समुदाय के लोगों ने भाईचारे से एक-दूसरे को अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया।
यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले पोदीवाड़ा मोहल्ले का है। भगवान शिवजी के मंदिर का सोमवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों के सौजन्य से भोजन की व्यवस्था कराई गई। दोपहर की तपती धूप को देखते हुए भोजन बनाने और वितरित करने की व्यवस्था थोड़ी बिगड़ने लगी थी। तभी वहां के साभ्रांत लोगों की सहमति बनी कि जामा मस्जिद में मंदिर के स्थापना दिवस का भोजन बनाया जाए।
इसकी जानकारी लगने पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की। दोनों समुदाय के लोगों की सहमति होने पर जामा मस्जिद में भोजन बनाया गया और वहां पर लोगों को भोजन वितरित भी किया गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देते प्रसाद वितरित किया गया।
लोगों की उमड़ी भीड़
मंदिर के स्थापना दिवस का कार्यक्रम जामा मस्जिद में हुआ। इसकी जानकारी लगते ही दोनों समुदाय के लोगों के भीड़ लग गई। लोग आपसी सौहार्द को देखकर यह स्थापना दिवस मिशाल बन गया। लोगों ने इसकी काफी तारीफ भी की।