फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह को होली पर पूजन, रात में जलायी गयी होली

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में सैकड़ों स्थानों पर रखी गई होली, महिलाओं ने गाए मंगलगीत
विज्ञापन

- अतिसंवेदनशील स्थानों पर रही पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर सुबह होली स्थलों पर जाकर गीत गाए और पूजन किया। वहीं रात में होलिका दहन किया गया। लोगों ने जौं की बालियां जलाकर प्रसाद भी बांटा। दिनभर होली स्थलों पर डीजे की धुन पर बच्चों और बड़ों ने डांस किया। शहर में 93 अतिसंवेदनशील होली स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
शहर में शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गंगानगर, बक्सर, मोहनपुरी, सुुुभाष नगर, सुभाष बाजार, कोतवाली, बनिया पाड़ा, खैरनगर, घंटाघर, रेलवे रोड, माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, भूमियापुल, हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, इंदिरा चौक, फूलबाग कॉलोनी, राजेंद्र नगर, मोती प्रयाग, प्रेम प्रयाग कॉलोनी, सोमदत्त विहार, कंकरखेड़ा, शहर सराफा, सदर बाजार आदि सहित 654 स्थानों पर होली सजाई गई। सुबह 10:20 बजे से ही महिलाएं पूजा की थाली सजाकर होली स्थलों पर पहुंचनी शुरू हो गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए भक्त प्रह्लाद और भगवान की पूजा की। युवाओं ने डीजे लगाकर जमकर डांस किया। ज्योतिष के अनुसार होली दहन का समय रात 8:58 से 11:47 बजे तक था, लेकिन कुछ स्थानों पर तो लोगों ने निर्धारित समय से पहले और बाद में भी होलिका दहन किया।
विज्ञापन

प्रदूषण पर आस्था रही भारी
प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद भी होलिका दहन में सैकड़ों कुंतल लकड़ियां जलाई गईं। रात 9 बजे से मध्य रात तक होलिका दहन किया गया। इससे शहर ही नहीं बल्कि देहात में प्रदूषण बढ़ गया।
होली मिलन कार्यक्रम हुए
बाजार और प्रतिष्ठानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। वहीं एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। दिन भर शहर की सड़कों पर रंगों से सराबोर हुए युवा वाहनों पर दौड़ते नजर आए। बुधवार को भी रंगो की होली जैसा माहौल रहा। देर शाम तक रंगो वाली होली रही।
शहर में सजाई रंगोली, पानी की नहीं रहेगी कमी
नगर निगम ने होली पर शहर में जगह-जगह रंगोली सजाकर रंग बिरंगा कर दिया। होली स्थलों के साथ मंदिर और चौराहों पर भी रंगोली सजाई गई। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने निर्देश दिए कि बृहस्पतिवार को रंगों के त्योहार पर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। नगरायुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग ने टाउन हॉल, सर्किट हाउस, बच्चा पार्क शर्मा स्मारक के भूमिगत जलाशय। शहर में सभी ओवर हैड टैंकोें को भर दिया। नगर निगम जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सिंहल ने बताया कि शहर की जनता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। पानी की आपूर्ति के लिए निगम ने कुछ ट्यूबवेलों पर जनरेटर की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन


महिलाओं ने रखा व्रत
फोटो---
मोदीपुरम। महिलाओं ने व्रत रखकर होलिका स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की। शाम को होलिका दहन किया गया। बुधवार को पल्लवपुरम फेज वन, फेज दो, क्यू पाकेट, एस पाकेट, अप्पू ग्रीन सिटी कॉलोनी, ग्रेटर पल्लवुपरम उदय पार्क कॉलोनी, सन सिटी, कोणार्क कॉलोनी आदि में होली का पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। रात में जगह-जगह होलिका दहन किया गया। शीलकुंज कॉलोनी में भी लोगों ने पूजन के साथ होली के गीतों पर जमकर मस्ती की। राघवेंद्र राघव ने बताया कि होलिका दहन के दौरान कॉलोनी के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें