आधुनिक तरीके से खेती करे किसान: डॉ. गया प्रसाद
- मेले में दी एसबीआई के ऋण के बारे में दी जानकारी
- सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में आयोजित हुआ किसान मेला
मोदीपुरम। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिक विवि में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों से आएं किसानों को भारतीय स्टेट बैंक के ऋण उत्पादों एवं खेती के तकनीकी ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया गया।
किसान मेले में राष्ट्रीय स्तर के अनेक सरकारी एवं अर्र्द्ध सरकारी संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों, फार्म मशीनरी बनाने वाली कंपनियों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली मंडल, कृषि विवि के कुलपति डॉ. गया प्रसाद एवं डॉ. एसएस पंवार निदेशक आईआईएफएसआर, एके सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रभात मिश्रा ने लघु एवं सीमांत किसानों को उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि करने के लिए खेती की आधुनिक पद्धति अपनाने में आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सहायता प्रदान कर रहा है। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में विस्तार से बताया और कृषि क्षेत्र में अपने अनुभवों को किसानों के साथ साझा किया। डॉ. एएसस पंवार निदेशक आईआईएफएसआर ने भूमि संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक कर्मचारियों द्वारा किसानों को 100 ऋण स्वीकृत किए गए। मेले में विवि के रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप संजीवनी, डॉ. हरिओम कटियार, सुधा पत्री, सावित्री कुमारी पाढ़ी, विभु नंदन सहाय, आईपी सिंह, तरूण मदान, प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा।
कुलपति के संबोधन पर जताई आपत्ति
सरदार वल्ल भाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विवि में लग रहे मेले के दौरान एक पूर्व वैज्ञानिक ने कुलपति डॉ. गया प्रसाद के संबोधन के दौरान आपित्त जताई। कुलपति ने कहा कि जैविक खेती से सभी का पेट नहीं भर सकता है, किसान खेती में पेस्टीसाइड की मात्रा के अनुसार उसे डाले, ज्यादा पेस्टीसाइड भी मृदा को खराब कर रहा है। पूर्व वैज्ञानिक का कहना है कि विवि में वैज्ञानिक क्या काम कर रहे है, किसानों को सही मात्रा में लाभ नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर वहां पर तनातनी हो गई। कुलपति को बीच में ही भाषण रोकना पड़ा, इस बीच बैंक के अधिकारियों ने उसे वहां से हटाकर शांत कराया।