फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में जल्द स्केटिंग कोर्ट बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में जल्द स्केटिंग कोर्ट बनाने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई बड़े कार्य शुरू हो रहे हैं। जिनमेें अंतरराष्ट्रीय स्तरीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ से लेकर शूटिंग रेंज, फुटबाल मैदान, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाने की तैयारी है। हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर कार्य शुरू भी हो चुका है। खेल विभाग जल्द स्टेडियम में स्केटिंग कोर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का स्केटिंग में बढ़ते क्रेज को लेकर स्टेडियम मेें स्केटिंग कोर्ट बनाने की तैयारी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया युवाओं मेें स्केटिंग को लेकर रुचि बढ़ रही है। स्कूलों में हाकी स्केटिंग, क्रिकेट स्केटिंग सहित कई खेल खेले जा रहे हैं। जिसको लेकर कई बार लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। जल्द इस्टीमेट बनवाकर बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान ने स्टेडियम में स्केटिंग कोर्ट के निर्माण को लेकर रुचि दिखाई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया स्टेडियम में स्केटिंग कोर्ट के लिए उचित जगह उपलब्ध है। जिसको लेकर खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर स्केटिंग कोर्ट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। जिसमें 350 वर्ग मीटर से ऊपर भूमि पर कोर्ट के निर्माण पर विचार होगा। स्केटिंग के साथ स्टेडियम में एक और नया खेल जुड़ जाएगा। इससे पहले स्टेडियम में टेनिस कोर्ट की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें