फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पार कर रहे व्यक्ति को वाहन से कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार रात उसे पार करते समय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव के चीथड़े एकत्रित किए। मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शनाख्त चिंदौड़ी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित ने बताया कि रात्रि में एक व्यक्ति जिसकी सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रातभर वाहन रौंदते रहे। जिसके चलते शव क्षत-विक्षत हो गया। शव से मिले आधार कार्ड से लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी निवासी सुनील के रूप में उसकी शनाख्त हुई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें