नौ दिसंबर से कोहरे के आसार, बढे़गी ठंड
मोदीपुरम। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले 48 घंटे में वेस्ट यूपी में दिखाई देगा। जिससे ठंड तो बढे़गी साथ ही सुबह के समय कोहरे के भी बढ़ने के आसार बन रहे है। मौसम के तेवर बदलते जा रहे है, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 48 से 72 घंटे में ठंड का स्तर और बढे़गा।
वेस्ट यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ जिसका असर वेस्ट यूपी में 48 से 72 घंटे में दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से नौ और 10 दिसंबर को ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा छाने के भी आसार बन रहे है। पिछले चार दिन से लगातार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा कम होने के साथ-साथ मौसम बदल रहा है और सर्दी का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी दिन में हवा के साथ ठंड बढ़ी हुई दिखी। ठंड का असर शाम होते-होते और भी बढ़ गया। शुक्रवार को तीसरी बार दिन सबसे सर्द रहा है, और पारा भी गिरा। रात का पारा जरुर बढ़ा, लेकिन ठंड कम नहीं हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .7 डिग्री व रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ का असर नौ दिसंबर से बढ़ने के आसार है। जिस कारण से तापमान गिरेगा और सुबह के समय कोहरे के भी छाने के आसार बन रहे है। आने वाले 48 से 72 घंटे में ठंड और बढे़गी। मौसम बदल रहा है और रात में भी पाला बढ़ रहा है। अभी मौसम ऐसे ही रहेगा।