सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
मेरठ। भावनपुर थाना स्थित हसनपुर चौकी क्षेत्र के गांव खेड़की पट्टी मार्ग पर तीन माह पूर्व दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जिसमें किठौर थाना क्षेत्र के गांव अम्हैड़ा साहनी निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनपुर चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव अम्हैड़ा साहनी निवासी श्रीपाल (45) अपनी बाइक पर सवार होकर खेड़की पट्टी मार्ग से होते हुए अपने गांव जा रहा था। जहां सामने से तेज गति से आ रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। पुलिस मृतक के शव का पंचनामा भरते हुए परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।